Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

‘सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना’ पर आधारित “हमारो पहाड़” धारावाहिक का टाइटल सॉग जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर किया रिलीज़

*देहरादून* उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वहीं सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राजधानी देहरादून में सरकार की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर ‘सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना’ पर आधारित “हमारो पहाड़” धारावाहिक के टाइटल सॉग का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *