Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मानसून की दस्तक के साथ गिरने लगे पहाड़, बद्री केदार हाइवे हुआ बंद – लगा 05 किलोमीटर लंबा जाम

मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ के कई इलाकों में जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। वहीं बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे बरसात के चलते मलबा आने से वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में सुबह 4 बजे से बन्द है, यहां पहाड़ी से लगातार मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हालांकि वाहनों के पहिए घंटो जाम रहने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही शुरू करवाई है। इसके अलावा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे पर जगह – जगह पत्थर गिर रहे हैं। जिस कारण यात्रियों को खतरा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग और शासन की तरफ से सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही चारधाम यात्रा को आने वाले यात्रियों से भी अनुरोध किया जा रहा है की बरसात होने की दशा में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *