बड़ी ख़बर: रुड़की दुष्कर्म मामले के पांचो आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार: रूड़की कोतवाली पुलिस ने 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देने वाले पांचो आरोपियों को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को एक आल्टो कार और दो बाइक भी बरामद हुई हैं। सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 24 जून की देर रात कलियर निवासी एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ सोलानी पार्क के पास पांच लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया था। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आल्टो कार और बाइक के सामने आने पर पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगाई गई थीी। जिनमे दोनों सीओ और एस ओ जी समेत कई पुलिस थानों के प्रभारियों को लगाया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपितो को चिन्हित किया गया। जिसके चलते 5 नाम सामने आए और इन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी। पांचो आरोपियो को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियो में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम की सफलता पर 25 हज़ार और डीआईजी रेंज ने पचास हज़ार की घोषणा की है।