Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड कोरोना योद्धा रत्न सम्मान समारोह में पहुँचे कैबिनेट मंत्री, हमारे देश के...

कोरोना योद्धा रत्न सम्मान समारोह में पहुँचे कैबिनेट मंत्री, हमारे देश के अन्दर सबसे अधिक वैक्सीन बनाने की क्षमताः सतपाल महाराज

पौड़ी। कोरोना योद्धा रत्न सम्मान समारोह में शामिल होकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जो अदृष्य है। चीन के बुहान शहर की लैब सेसे चलकर यह बीमारी पूरे विश्व में फैली। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने इस बीमारी से संघर्ष करने की ठानी, जिसका परिणाम यह रहा कि आज हम ऐसे पहले देश हैं जहाँ दो-दो वैक्सीन एक साथ उपलब्ध हैं।उक्त आज यहां चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड एकेश्वर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-19 योद्धा रत्न सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सभी ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अनेक कठिनाइयां उठाई। धीरे धीरे हमने इस बीमारी को समझा, इससे बचने के लिए कोविड नियमों का पालन किया। मोदी जी के मेक इन इण्डिया के तहत भारत में इसकी वैक्सीन बन तैयार हो गयी है। इतना ही नहीं आज हमारे देश के अन्दर सबसे अधिक वैक्सीन बनाने की क्षमता है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कोरोना वॉरियरस को कोरोना काल में किये गये उनके कार्यों के लिए उन्हें बधाई देने के साथ साथ सम्मानित करते हुए कहा कि वह स्वयं भी परिवार सहित कोरोना काल में अपने क्षेत्र के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में राशन बांटने का काम करते रहे। जिसका नतीजा यह हुआ कि मैं और मेरा पुरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। उस दौरान हमारे विरोधियों ने जम कर हमें उल्टा-सीधा कहा। ऐसे लोगों को समझा चाहिए कि जब देश के लोग संकट में हों तो जनप्रतिनिधि का अपने घर पर बैठे रहना क्या उचित है। हमने अपने इसी दायित्व का निर्वाह किया था। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद में अग्रिम पंक्ति में शामिल आंगनवाडी कार्यकर्ती, आशा वर्कर्स, डाक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम, शिक्षकों, ग्राम पंचायत अधिकारी, बैंक कर्मी, पोस्ट ऑफिस कर्मी, राजस्व, जलागम, पीआरडी एवं होमरगार्ड सहित करीब 275 कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने मदद के लिए बढ़ चढ़कर कार्य किया है। लोगों की मदद की है। लेकिन अब वैक्सीन आ गई है हमें बिल्कुल भी डरने की आवश्यकता नहीं है।

कोविड-19 योद्धा रत्न सम्मान समारोह में प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अनेक कोरोना वॉरियरस को प्रशस्ति-पत्र एवं शाल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडिरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री गौरव धस्माना, गणेश रावत, सुमन खंतवाल, महिपाल सिंह, जयकृत बिष्ट, राजेश मुंडेपी, डॉ मनमोहन घिड़ियाल, तेजपाल पंवार, कुलदीप किशोर जोशी, कैप्टन गंगा सिंह, राकेश नैथानी, जोगेश्वर घनशाला, सुनील रावत, चंपा असवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान ढोल दमाऊ वादकों, बकरी पालको आदि को जलागम के माध्यम से 20 से 30 हजार तक की धनराशि के चैक भी वितरित किये गये। कोरोनावरियर्स सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार सुधा डोभाल, डीपीडी जलागम आरसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बद्रीश चंद, खंड विकास अधिकारी सुमन लता सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...