Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ब्लैक फ़ंगस का बढ़ने लगा ख़तरा, शुक्रवार को दो मरीज़ों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस ने दो और मरीजों की जान ले ली। शुक्रवार को मेरठ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और देहरादून निवासी 65 वर्षीय मरीज ने एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, संस्थान में ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज मिले हैं। एम्स में अब तक 61 संक्रमित मिल चुके हैं। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया वार्ड में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 56 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस केयर वार्ड में उपचार के दौरान दो संक्रमितों की मौत हुई है। एम्स में अब तक पांच संक्रमितों को मौत हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस से संदिग्ध एक सितारगंज के मरीज की भी मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *