Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम हुआ ख़राब, देहरादून समेत कई इलाक़ों में हवा के साथ बरसात शुरू

उत्तराखंड के कई इलाकों में सोमवार को मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। यहां बादलों और धूप का आना-जाना लगा हुआ है। बहरहाल मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। मसूरी में भी बादल छाए रहे। यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यमुनोत्री घाटी में भी बारिश का मौसम बना हुआ है।वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, देहरादून व टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *