Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडपर्यटन

राम, लक्ष्मण के बाद अब जानकी झूला करेगा स्वागत

ऋषिकेश– तीर्थनगरी ऋषिकेश से सटे मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सपनों का जानकी झूला बनकर तैयार हो चुका है. गंगा नदी के ऊपर बनने वाले थ्री-लेन ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. संबंधित पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर की डिवीजन के अधिकारियों का दावा है कि एक महीने बाद पुल पर पैदल और दोपहिया वाहनों की आवाजाही को शुरू कर दिया जाएगा.

वहीं, इस पुल के बन जाने से मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम आने-जाने वाले लोगों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को रामझूला पुल पर होने वाली भीड़ से छुटकारा मिल जाएगा. नया पुल बनने से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा.

बता दें कि, मुनिकीरेती में इस पुल का निर्माण साल 2014 में शुरू हुआ था और इस पुल को साल 2016 में पूरा होना था, तब इसकी लागत 36 करोड़ के लगभग थी। लेकिन देर से ही सही मगर अब पुल लोगों के आवागमन को पूरी तरह से तैयार होता दिख रहा है. वहीं, ब्रिज के निर्माण पर करीब 48 करोड़ रुपए सरकार ने खर्च किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *