बड़ी ख़बर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निभाया अपना वादा, आंगनवाड़ी कर्मियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से दी बड़ी राहत
“मुख्यमंत्री ने निभाया आंगनवाडी बहन से किया वादा, कोरोना काल में 33297 आंगनवाडी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी रु0 1000/- प्रति कर्मी प्रोत्साहन राशि की घोषणा, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 50 1000/- प्रति कर्मी की भेंट राशि तथा 5 माह तक रु० 2000/- प्रति कर्मी (कुल रु0 10000/-) की घोषणा का क्रियान्वयन आज दिनांक 12/10/2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत सभी लाभार्थियों को एक साथ धनराशि का ऑनलाइन DBT के माध्यम से अंतरण एक क्लिक पर किया गया। इस प्रकार सभी 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को उक्त घोषणाओं में कुल रु0 40 करोड़ की धनराशि दी जायेगी।”