उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मौन व्रत, लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में दिया धरना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल नें आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में भाजपा सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की निर्मम हत्या व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अलोकतांत्रिक गिरफ़्तारी के विरोध में राजीव गांधी जी की प्रतिमा के नीचे एक घंटे का मौन व्रत किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे।