Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को आख़िर मिल ही गया नया अध्यक्ष, शासन में चली लम्बी चयन प्रक्रिया के बाद विधिवत आदेश जारी

देहरादून- ऊर्जा विभाग से बड़ी ख़बर सामने आइ है। जहाँ लम्बे इंतज़ार के बाद उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को मिला है नया अध्यक्ष। प्रमुख सचिव के पद से रिटायर भगवती प्रसाद पांडेय के नियुक्ति आदेश शासन ने आज जारी कर दिए है। राज्यपाल की अनुमति के बाद सचिव ऊर्जा राधिका झा की तरफ़ से यह आदेश जारी किए गए।

UERC के नए अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे की नियुक्ति 05 वर्ष अथवा 65 साल की आयु पूर्ण करने तक रहेगी। आपको बता दे की पूर्व अध्यक्ष सुभाष कुमार का कार्यकाल पूरा होने के बाद से अध्यक्ष की कुर्सी ख़ाली चल रही थी। वहीं पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को भी इस कुर्सी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन रिटायर होने के बाद केंद्र में सिंह के वापस लौटने से क़यासों के बादल भी समाप्त हो गए और शासन में चली लम्बी चयन प्रक्रिया के बाद आज विधिवत पूर्व प्रमुख सचिव भगवती प्रसाद पांडेय के नए अध्यक्ष के तौर पर आदेश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *