Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्यों की समीक्षा, जल्द पहाड़ों पर दौड़ेगी सपनो...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्यों की समीक्षा, जल्द पहाड़ों पर दौड़ेगी सपनो की रैलगाड़ी

देहरादून-  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये कार्यदायी संस्थाओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक सहयोग के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य हित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना को निर्धारित समय पर पूर्ण होना जरूरी है। इसके लिये रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ ही रेलवे लाइन निर्माण हेतु विभिन्न पैकेजों में कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान दिया जाय।


गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र में संचालित परियोजना के कार्यों में आने वाली समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये गये हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के साथ ही चार धाम सड़क परियोजना राज्य के लिये महत्वपूर्ण योजना है। चार धाम यात्रा के साथ ही पर्यटन को इससे बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के विभिन्न पैकेजों पर कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी समस्यायें सुनी तथा उनके निराकरण के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिलाधिकारियों के स्तर पर नहीं हो पा रहा हो उसके लिये शासन स्तर पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाय। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण सामग्री की आपूर्ति में हो रही कठिनाई के अविलम्ब निराकरण के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं से अपेक्षा की कि वे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की व्यवस्था करें। उन्होंने परियोजना में उपयोग में लायी जा रही आधुनिक मशीनों के संचालन एवं रख-रखाव आदि की तकनीकि जानकारी के लिये स्थानीय आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षित करने को कहा ताकि उन्हें भी परियोजना के अधीन रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।


रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि वीरभद्र-न्यू ऋषिकेश ब्लॉक सेक्शन का काम पूर्ण हो चुका है। ऋषिकेश में एक आरओबी तथा एक आरयूवी भी तैयार हो चुका है। परियोजना के तहत 17 टनल के कार्यों को 10 पैकेज में बांटा गया है। लछमोली व श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर आर.ओ.बी. का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। श्रीनगर, गौचर व सिवाइ में रोड ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है। ऋषिकेश-देवप्रयाग ब्लॉक सेक्शन का कार्य 2023-24 और देवप्रयाग-कर्णप्रयाग ब्लॉक सेक्शन का कार्य 2024-25 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, श्री केदारनाथ व श्री बद्रीनाथ को रेलवे सेवा से जोड़ने के लिए लगभग 327 किलोमीटर की कुल लम्बाई की 4 रेलवे लाईन अलाईनमेंट पर कार्य किया किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...