Saturday, May 4, 2024
Latest:
उत्तराखंड

पार्टी हाईकमान से मिलकर उत्तराखंड लौटे प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह, धर्मनगरी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, अध्यक्ष बोले कई बड़े नेता जल्द ज्वाइन करेंगे पार्टी

देहरादून। दिल्ली में पार्टी हाईकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले से मिलकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में भव्य स्वागत किया गया। युवा तुर्क नेता को पार्टी की कमान सौंपे जाने से पार्टी कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लवरेज हैं।

हरिद्वार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनाधार वाले नेताओं को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी। हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा दिल्ली दौरा बेहद सफल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलने के साथ ही उत्तराखंड के विषयों के साथ ही संगठन विस्तार पर गहन चिंतन हुआ। जिससे समय से जनता के बीच जाकर जनहित के मुद्दो को तैयार किया जा सके और फिर सरकार से उन सभी मुद्दो पर जनता की आवाज बनकर जवाब मांगा जा सके। उन्होंने बताया कि भाजपा-कांग्रेस के कई नेता उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) का दामन थाम सकते हैं। पार्टी संपर्क में आये सभी नेताओं से अभी बातचीत जारी है।

सेठपाल सिंह ने कहा नए साल में राज्य में संगठन विस्तार कर दिया जायेगा। मीडिया से बात करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा हमारा मुद्दा रहा हरिद्वार में कुछ बड़े नेता हमारी पार्टी के मैं संपर्क में है और बोहोत जल्द में हमारी पार्टी में शामिल होंगे गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जन संपर्क होगा। मीडिया से बातचीत करने में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष सरवन सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *