Tuesday, May 21, 2024
Latest:
उत्तराखंड

राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने पत्रकार वार्ता कर बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप, कहा_ कांग्रेस की आती है सरकार तो सभी समास्याएं होंगी दूर

उत्तराखंड के कांग्रेस भवन में राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। 2022 की शुरुआत में आप सबके बीच में आने का मौका मिला ये उत्तराखंड की भूमि को पुराण और शास्त्रों में देवभूमि कहा गया है। हमारे चारधाम यहां पर विराजमान है ऐसी उत्तराखंड की भूमि को दिल से नमन करता हूं। कल अमित शाह का दौरा उत्तराखंड में था लेकिन जनता से डोर टू डोर अभियान के तहत अमित शाह रूबरू हुए। वह भी बिना मास्क के थे। आज मोदी विकास की बात करते हैं। लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी ऐसा काम नहीं हुआ है। जिस से उत्तराखंड को फख्र महसूस हो डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार ने एयर एंबुलेंस चलाने की बात कही थी लेकिन वह भी नदारद है। मोदी गुजरात की बात करते हैं गुजरात गांधी जी की जन्मभूमि है। गुजरात में गांधी जी की शांत विचार धारा की बयार अभी भी बहती है। जो गुजरात में शांति का प्रतीक है उत्तराखंड में मोदी फौजियों के लिए तो बात करते हैं। लेकिन ऐसा कोई भी प्लान उनके पास नही है, जिस से यहां के सैनिकों को फायदा मिले हम कह रहे हैं। चार धाम चार काम, गैस सिलिंडर के दाम 500 के पार नहीं जाने देंगे। ये वादा हम उत्तराखंड की जनता से करते हैं। अगर कांग्रेस की सरकार 2022 में बनती है, तो मनरेगा की 37 दिन की मजदूरी उत्तराखंड में अभी तक मिली है। उसके बाद मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली, यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते है। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध की दर 80 प्रतिशत रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं के लिए निर्भया फंड बनाया गया था। उन्होंने केंद और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा में भाजपा की सरकार ने 2019_20 में मात्र 28 किलोमीटर की सड़क ही बनाई है। यह हाल भाजपा सरकार का है विकास मॉडल की बात भाजपा ढोल नगाड़े बजा के करती है। बस एवं सड़क की स्थिति उत्तराखंड में बद से बदतर है 2022 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो हम हर गांव में सड़क और उत्तराखंड परिवहन निगम की बस को एक गांव से दूसरे गांव पहुंचाने का काम करेंगे। उत्तराखंड में सड़कों की हालत कितनी ज्यादा खराब है आप इस से अंदाजा लगा सकते हैं की उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं समय से हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाती। जिससे उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा सरकार लगातार विकास की बात कर रही है लेकिन धरातल पर बात करें तो विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *