उत्तराखंड राज्य के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत का शपथ समारोह होने के बाद अब मंत्री मंडल के विस्तार की तैयारियां तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपनी कैबिनेट के 11 मंत्रियों के नामो की घोषणा कर सकते है। बताया जा रहा है कि कल ही पूरी कैबिनेट का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
वहीं सूत्रों की माने तो त्रिवेंद्र रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे है। बीते रोज़ हुए शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, जिसमें मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारियां मिल सकती है।