Home उत्तराखंड 13 व 14 मार्च, 2021 को आयोजित होगा वसन्तोत्सव-2021, राजभवन में आयोजित...

13 व 14 मार्च, 2021 को आयोजित होगा वसन्तोत्सव-2021, राजभवन में आयोजित होगी वृंदावन की फूलों की होली

राजभवन- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को राजभवन में 13 व 14 मार्च, 2021 को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव-2021 की जानकारी मीडिया को दी है। राज्यपाल ने कहा कि ’’इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वसन्तोत्सव में वृदांवन की फूलों की होली का आयोजन किया जायेगा।

इसके साथ ही माह अगस्त-सितम्बर, 2021 में सेब व लीची महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इससे स्थानीय फलोत्पादकों को प्रोत्साहन मिल सके। राज्यपाल ने वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये पुष्प रथ को भी रवाना किया।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजभवन में फूलों से शिवलिंग भी बनाया गया था, जिसका राज्यपाल द्वारा पूजन अर्चन किया गया। पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन राज्यपाल द्वारा 13 मार्च, 2021 को प्रातः 9.30 बजे किया जायेगा। आम जन के लिये प्रदर्शनी दोनो दिन सायं 6 बजे तक खुली रहेगी। दिनांक 14 मार्च को सायं 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जायेगा।


राज्यपाल ने बताया कि इस वर्ष पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष निर्णय लिया गया है। उदघाटन से एक दिन पूर्व शुक्रवार 12 मार्च, 2021 को दोपहर बाद गरीब, दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के बच्चों के सहित अन्य बच्चों को विशेष रूप से प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया जायेगा। ये बच्चे इस पुष्प प्रदर्शनी के प्रथम दर्शक होंगे। उन्होंने बताया कि राजभवन में वसंत उत्सव की परम्परा 2003 से प्रारम्भ की गई। पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन दिनां-दिन लोकप्रिय होकर अब एक बडे़ सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव का रूप ले चुका है। देहरादून के लोग हर साल बेसब्री से वसंत उत्सव का इंतजार करते हैं। राजभवन में आयोजित किया जाने वाला वसंत उत्सव, वर्तमान में देहरादून की पहचान बन चुका है। पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नही कर पाये थे। परन्तु इस वर्ष सभी सावधानियों के साथ इसका आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...