Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी ड़ोईवाला विधानसभा को सौग़ात, करोड़ों की...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी ड़ोईवाला विधानसभा को सौग़ात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लालतप्पड़, डोईवाला में डोईवाला विधानसभा की लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 35 करोड़ रूपये के लोकार्पण एवं 35 करोड़ रूपये के शिलान्यास शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें 2.73 करोड़ की लागत के चांडी प्लानटेशन गुरूद्वारा मोटर मार्ग, रानीपोखरी एवं अठूरवाला क्लस्टर में विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए लगभग 18 करोड़ की लागत के आन्तरिक ग्राम सड़क सयोजकता के कार्य शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 1.38 करोड़ की अनुमानित लागत के ग्रामीण हाट बाजार रानीपोखरी का पुनरोधार, 1.61 करोड़ की लागत के रानीपोखरी में बहुउदेशीय विकास केन्द्र एवं विपणन आउटलेट का निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने बुनियादी सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य सरकार का प्रयास है कि ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य हो, समाज और प्रदेश के हित के लिए कड़े निर्णय भी लिये गये हैं। जन समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य बनने के बाद सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए कभी 200 करोड़ से अधिक धनराशि कभी नहीं दी गई, पिछले पौने चार साल में 630 करोड़ की धनराशि दी गई। कोविड काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी सुनियोजित आर्थिक प्रबंधन से विकास के कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि 125 पुलों के निर्माण के लिए 350 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। सड़के एवं पुल विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। अच्छी सड़कें आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं बनाई गई। पानी के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाई गई। सूर्याधार झील बनकर तैयार है, दीर्घकाल तक यह पेयजल एवं सींचाई के लिए आपूर्ति करेगा और करोड़ों रूपये की बिजली की बचत होगी। सौंग बांध का शिलान्यास जल्द किया जायेगा। इसके बनने से देहरादून को दीर्घ अवधि तक ग्रेविटी वाटर उपलब्ध होगा। इससे 100 करोड़ से अधिक वार्षिक बिजली का खर्चा बचेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड के बावजूद भी राज्य सरकार ने शत प्रतिशत बजट विभागों को रिलीज कर दिया है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि 2017 में राज्य में 1024 डॉक्टर थे, आज राज्य में 2400 डॉक्टर हैं। 720 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। आज सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही लगभग 2500 नर्सों की भर्ती की जायेगी। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रदेश के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये तक का सुरक्षा कवच दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन से संबंधित गतिविधियां आने वाले समय में राज्य की आय का प्रमुख जरिया बनेगा। डोबरा चांटी पुल आवागमन के साधन के साथ ही आज आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बना है। ऋषिकेश में एक ट्रांसपेरेंट हनुमान सेतु बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाये गये। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया। 500 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की गई हैं। राज्य में महिलाओं के सिर से घास की गठरी हटे, इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के अन्दर इसका समाधान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में इन चार सालों में केवल सडकों एवं पुलों के ही 100 करोड़ रूपये से अधिक के कार्य हुए। भानियावाला से ऋषिकेश डबल लेन के कार्य के लिए जल्द स्वीकृति करवाई जायेगी। डोईवाला से बुल्लावाला, आशारोड़ी होते हुए सद्धोवाला तक डबल लेन सडक बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। 06 करोड़ रूपये की लागत से लच्छीवाला में पार्क का डेवलपमेंट किया जा रहा है। इस पार्क का कार्य एक माह में पूर्ण हो जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माजरीग्रान्ट के शेरगढ़ में स्थित भगत रविदास गुरूद्वारा में माथा में भी टेका।इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगई, वन पंचायत सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष  करन बोहरा, गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल,  राजपाल सिंह,  खेमपाल सिंह, माजरीग्रान्ट के मण्डल अध्यक्ष राजकुमार,गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जिलाधिकारी देहरादून  आशीष श्रीवास्तव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...

मुख्यमंत्री आवास में हर्ष पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गयी इगास, मुख्यमंत्री ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...

*मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन* *सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर दी मुख्यमंत्री धामी को बधाई, प्रधानमंत्री ने श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद की गई व्यवस्थाओं...

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलकयारा में 41 के 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर...