Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय-मुख्यमंत्री, बन्जर भूमि को आबाद...

मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय-मुख्यमंत्री, बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाय। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किये जाय। बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना का भी नियमित समीक्षा की जाय। इस योजना के तहत जो भी सड़के बनाई जा रही हैं, सडकों का आरटीओ से पास कराने की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। 10 करोड़ से अधिक के कार्यों का निरीक्षण मुख्य अभियंता स्वयं करेंगे एवं उनकी जांच भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत उपलब्ध धनराशि का शत प्रतिशत व्यय कराते हुए उसका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाय। विधायक निधि समय पर रिलीज कर ली जाय एवं विधायकगणों से समयबद्ध प्रस्ताव प्राप्त कर लिये जाय। अगले वित्तीय वर्ष के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाय एवं टेण्डर प्रक्रिया आमंत्रित की जाए। पलायन को रोकने के लिए कारगर कदम उठाये जाएं। पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के संसाधन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाय। पलायन के कारणों के साथ ही इसको रोकने के लिए किन-किन प्रयासों की जरूरत है, इसका भी पूरा विश्लेषण किया जाय। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना एवं ग्राम्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सरोकारों से जुड़ी इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय। प्रत्येक योजना में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण कर लिये जाए। ग्रामीण आर्थिकी में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाय।


अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत इस वर्ष राज्य को 02 करोड़ 75 लाख मानव दिवस का लक्ष्य मिला था, जो पूर्ण किया जा चुका है। मनरेगा के तहत स्टेट फंड से मनरेगा के तहत 50 दिन के अतिरिक्त रोजगार की व्यवस्था के कैबिनेट के निर्णय के बाद कोविड के दौरान 13 हजार परिवारों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिला। इस वर्ष राज्य में मनरेगा के तहत 01 लाख 80 हजार नये पंजीकरण हुए। जिसमें से 01 लाख 44 हजार लोगों ने मनरेगा के तहत कार्य किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष अभी तक 2847 किमी सड़के बनाई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 हजार 421 आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करने के लिए दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में 32 हजार महिला स्वयं सहायता समूह बनाये गये हैं, जिससे 03 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के 05 जनपदों पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली, उत्तरकाशी एवं उधमसिंहनगर के 09 विकासखण्डों में मुलभूत सुविधाओं सम्पर्क मार्ग, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास उदयराज, अपर सचिव डाॅ. इकबाल अहमद एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...