Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड नूतन वर्ष में विकास कार्यो का मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया...

नूतन वर्ष में विकास कार्यो का मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ दो करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास

देेहरादून- नूतन वर्ष के आगाज पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिली है। विधायक गणेश जोशी ने लगभग दो करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शुक्रवार को देहरादून के इन्द्रा नगर गल्जवाड़ी में विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ काम करता है और मैंने संकल्प लिया है कि हम विकास के लिए एक दिन भी चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होनें कहा कि लम्बीधार किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। डूंगा मसूरी मार्ग, मसूरी रोपवे, मसूरी में टनल जैसे महत्वपूर्ण कार्य पाइपलाइन में हैं एवं जार्ज एवरेस्ट के सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है। विधायक जोशी ने कहा कि जल्द ही शहीद रमेश थापा मार्ग का शिलान्यास भी किया जाऐगा। विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी में 32 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। उन्होनें बताया कि गल्जवाड़ी संतला देवी मार्ग का निर्माण भी जल्द कराया जाऐगा। विधायक जोशी ने ग्राम पंचायत गंगोल पंड़ितवाड़ी एवं गजियावाला में विकास कार्यो के लिए पाॅच-पाॅच लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा की। विधायक जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नववर्ष की बधाई दी।

कार्यक्रम में राज्य योजना की लागत 201.52 लाख के माध्यम से न्याय पंचायत जोहड़ी एवं मिठ्ठी बेहड़ी की आन्तरिक सड़क एवं सुरक्षात्मक कार्य, जिला योजना की लागत 03 लाख से खाबड़वाला नई कालोनी में सीसी मार्ग का अवशेष कार्य, 04 लाख से गुनियानगांव में सामुदायिक शेड़ का फर्श निर्माण एवं सिडकुल के माध्यम से गजियावाला में मुख्य मार्ग से राजीव के घर तक सड़क निर्माण के कार्य का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के नई बस्ती इन्द्रानगर में दुर्गा मंदिर में शेड़ एवं सुरक्षात्मक कार्य, जिसकी लागत 9.79 लाख है, का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, विनीता शर्मा, सागर सिंह, सुनील क्षेत्री, मीनाक्षी थापली, बीडीसी ज्योति ढकाल, किरन, ज्योति कोटिया, बंसत कोठाल, प्रेम पंवार, संजय शर्मा, सुरेश जवाड़ी, राकेश शर्मा, धीरज ठाकुर, जितेन्द्र सिंह राणा, समुन्दर सिंह, अनुराग, लक्ष्मण सिंह रावत, अन्नु पुण्डीर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल सहित अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...