Home उत्तराखंड उत्तराखंड महिला कमांडो फ़ोर्स का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारम्भ,...

उत्तराखंड महिला कमांडो फ़ोर्स का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारम्भ, महिला कमांडो फ़ोर्स वाला उत्तराखंड बना देश में चौथा राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादनू में उत्तराखण्ड की महिला कमाण्डो फोर्स एवं स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमाण्डो प्रशिक्षक शिफू शौर्य भारद्वाज, सैन्य अधिकारी रूबीना काॅर्की, पीटीसी नरेन्द्र नगर के प्रशिक्षक हितेश कुमार, कमाण्डो निरीक्षक नीरज कुमार एवं प्रशिक्षित महिला पुलिस कमाण्डो को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस के दस्ते में आज उत्तराखण्ड महिला कमाण्डो का दस्ता जुड़ गया है।

उत्तराखण्ड देश का चौथा राज्य बन गया है, जहां पुलिस विभाग में महिला कमाण्डो का दस्ता तैयार किया है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कमाण्डो को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया। कमाण्डो को प्रशिक्षण देने वाले शिफू शौर्य भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मात्र एक आग्रह पर यह प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण उनके द्वारा निःशुल्क दिया गया। किसी भी विद्या में पारंगत होने का सबसे बड़ा उद्देश्य आत्म सुरक्षा होना चाहिए। विद्या का सदुपयोग होना जरूरी है। विद्या के ज्ञान के साथ ही चपतलता का होना भी जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों एवं काॅलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को भी प्रारम्भिक आत्म सुरक्षा के गुर सिखाने जरूरी है। बेटियों को मोटिवेशन देना जरूरी है। यह समाज की आवश्यकता है। पढ़ाई के दौरान उन्हें आत्म सुरक्षा से संबंधित जानकारी हो। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में प्रदेश में हम बेटियों को आत्म सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षित करें। इन 22 प्रशिक्षित महिला कमाण्डो की भूमिका इस दृष्टि से और अधिक बढ़ जाती है। इस तरह के अन्य संगठनों का सहयोग लेकर आने वाले भविष्य में इसके लिए अधिकारियों को योजना बनाने को कहा गया है, ताकि इस तरह का एक बहुत बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में चलाया जा सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पति की पैतृक सम्पति में पत्नी को सह खातेदार बनाया है। ऐसा निर्णय लेने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। समाज में जिस तरह बदलाव हो रहा है, ऐसे समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना भी बहुत जरूरी है। हमारी बेटियां सशक्त एवं मजबूत होनी चाहिए इस सोच के साथ अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमाम रास्ते बेटियों के लिए खोले हैं। आईएनएस तरंगिणी में पांच महिलाओं ने 18 हजार किमी की जोखिम भरी यात्रा पूरी की। आज बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। इन्फेन्ट्री एवं सीमाओं पर देश की बेटियां जा रही हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए बेटियों का सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है।


पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षित 22 महिला कमाण्डो ने सुरक्षा से संबधित अनेक करतब दिखाए। 104 प्रशिक्षत चीता पुलिस दल का भी मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने चमोली जनपद में आपदा के दौरान दिवंगत दो पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में आपदा के दौरान हमारी महिला अधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय कार्य किया गया।


इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया बड़थ्वाल, मुख्यमंत्री के सैन्य सुरक्षा सलाहकार ले.ज.(रिटा.) जे.एस. नेगी, सचिव गृह नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...