Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, 70...

महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, 70 विधानसभाओ के भ्रमण पर है भाजपा अध्यक्ष भगत

चौबट्टाखाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा।
प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे।


स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें। उन्होने कहा कि मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
चौबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम
को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35A हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं।

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष श्री विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी श्रीमती शांति देवी, जिला महामंत्री श्री जगत किशोर बर्तवाल, जिलाध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सौरव नौटियाल, पोखडा मण्डल अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह, एकेश्वर
मण्डल अध्यक्ष श्री सत्यराज नेगी, बीऱोंखाल मण्डल अध्यक्ष श्री यशपाल गोर्ला, सतपुली मण्डल अध्यक्ष, श्री बृजमोहन, पोखरा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, यम्केश्वर ब्लॉक प्रमुख श्री नीरज पांथरी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश कंडारी, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम रावत, श्री हेमलता शर्मा हेमलता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सुनील कुमार, दीप्ति प्रकाश, जयपाल, चंदनी देवी, सुभद्रा देवी, चंपा देवी एवं शकुंतला आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...