Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट,...

महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट, चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे दुरूस्त

सतपुली। चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राजमार्गों को शीघ्र दुरूस्त के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उसके कार्यालय पर भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि इन सड़कों पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी समय-समय पर इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। श्री महाराज ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग धुमाकोट तथा मुख्य अभियंता स्तर-1, राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा इन मार्गों से संबंधित संशोधित आंगणन आपत्तियों के निवारण के उपरांत 4 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार जाखन, देहरादून को राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट से बीरोंखाल 28 किमी, लागत 22.19 करोड, बीरोंखाल से मंजगांव 30 किमी, लागत 16.85 करोड, गैस गोदाम से सलोनधार 25 किमी लागत 17. 26 करोड़, पाबौ से बुआखाल 20.115 किमी लागत 12.24 करोड़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 जिसकी लंबाई 24 किमी. और लागत 17.86 करोड है को इन राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने हेतु कहा गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा बताए गए राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ मंत्रालय को आदेशित किया कि इन सभी मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को भी जल्दी ही दुरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री बोले, नैनीताल की घोड़ा लाईब्रेरी युवाओं के लिए मिशाल, अन्य युवा...

देहरादून। देहरादून के मसूरी विधानसभा स्थित बूथ संख्या 17 कुठालगाँव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण, DAV PG College में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना।...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’, X...

देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। पहले ही पहाड़ी राज्य में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री बोले, नैनीताल की घोड़ा लाईब्रेरी युवाओं के लिए मिशाल, अन्य युवा...

देहरादून। देहरादून के मसूरी विधानसभा स्थित बूथ संख्या 17 कुठालगाँव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण, DAV PG College में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना।...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’, X...

देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। पहले ही पहाड़ी राज्य में...

छावनी परिषद देहरादून में स्थापित किया गया पॉलीथिन कचरा बैंक, यह देश का प्रथम ऐसा बैंक है जो घरों, सड़कों से गंदगी को साफ...

देहरादून ।शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

पुराने संबधों हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी, व्यस्तम शेड्यूल में से भी समय निकालकर निभाते है अपना फर्ज

बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती देवी ने विधानसभा में विधायक के रुप में शपथ ली तो स्वतः ही पूर्व मंत्री स्व. चन्दन राम...

सचिवालय सुरक्षा दल के 15 रक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय मे ंउत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सचिवालय सुरक्षा दल के 15 रक्षकों को नियुक्ति...

राज्यसभा से भी पास हुआ नारी शक्ति वंदन बिल, सांसद नरेश बंसल ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद उत्तराखंड नरेश बंसल द्वारा राज्य सभा में भी "नारी शक्ति वंदन" बिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ राज्यसभा से पास, लोकतंत्र में मिल का पत्थर होगा साबित: सीएम धामी

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' राज्य सभा में भी सर्वसम्मति से पारित हो गया है। नारीशक्ति की लोकतंत्र...

डेंगू से बचाव, जागरूकता एवं रोकथाम विषय पर महापौर ने किया शहर की सभी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटीईज (RWA)एवं पार्षद गणों के संग संवाद, देहरादून...

नगर निगम देहरादून द्वारा लगातार विभिन्न अभियानों के माध्यम से डेंगू के विरुद्ध गतिमान धरातलीय कार्यों के क्रम में आज महापौर सुनील उनियाल गामा...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष...

*तीन पीड़िताओं को किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर महिलाओं को धकेला था देह व्यापार में।* *सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियो...