Home उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन, पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया...

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन, पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है योग: राज्यपाल, योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं: महाराज

मुनिकीरेती-ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 1 मार्च से शुरू हुए योग महोत्सव का आज योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है। राज्यपाल ने कहा कि युवाआओं को योग को आत्मसात करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होने कहा कि योग एक साधना ही नहीं वरन एक संस्कृति है, जो कि ऋषि मुनियों ने कठिन तप से प्राप्त की है।

इससे पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा की योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। आज विश्व में फैल रही तमाम वैश्विक बीमारियों से हमें योग ही बचा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोविड-19 से लड़ने में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महाराज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हुआ है। भारत वर्ष ऋषिमुनियों मनीषियों की भूमि है। यहां से योग जैसी विधा का जन्म हुआ जो कि तन मन को स्वस्थ रखती है तथा आत्मा को परमात्मा से मिलाती है‌। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से योग ने सबकी रक्षा की। उन्होने योग के प्रचार-प्रसार हेतु गढवाल मंडल विकास निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

समापन समारोह में उपस्थित वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि योग अब देव भूमि उत्तराखंड से पूरी दुनिया में आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है ओल्ड ब्रा उन्होंने कहा कि पश्चिम देशों ने भी योग के महत्व को स्वीकार करते हुए योग को अपनाएं है यही वजह है कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है। योग महोत्सव में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की धरती है और यहां से बहती भी गंगा की तरह योग पूरी दुनिया में प्रवाहित हो रहा है। इस मौके पर विभिन्न देशों से आए उच्चायुक्तों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें बोसनिंयां के उच्चायुक्त मोहम्मद शिनजिक, नॉर्थ मेसोडोनिया के राजदूत नेहथ ईमिनी, फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश एवं त्रिडाड एंड टैबगो के राजदूत डॉ. रोजर गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समापन कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली रोपवे एवं अॉनलाइन बुकिंग वेबसाईट का शुभारंभ करने के अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैरा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक सप्ताह तक चले इंटरनेशनल योग फेस्टेवल में देश-विदेश के सैकड़ों साधकों, योग प्रेमियों ने शिरकत करने के साथ-साथ योग की विभिन्न मुद्राओं, आसनों, प्राणायाम, ध्यान, आहार- विहार जीवनचर्या परिष्कृत करने पर जोर दिया गया। योग महोत्सव में योग गुरू राम देव, रविशंकर, योगमाता शिवानी आदि ने भी आनलाईन योग फैस्टेवल में भागीदारी की। इस दौरान योग से जुड़े आचार्य बालकृष्णन, पीठेधीश्वर स्वामी नरेन्द्र गिरी, योग माता उषा, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डा.आशीष चौहान, जिलाधिकारी ईवा आशीष एवं कई योग प्रशिक्षकों, साधकों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...