Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनायें, कहा-...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनायें, कहा- महिला शक्ति है राष्ट्र शक्ति

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है, अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 8 मार्च दुनिया का इतिहास मे बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। उन्होने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है। उन्होने कहा कि महिला उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढियों असमानताओं और अन्ध विश्वासों का विनाश करना होगा। हमें महिलाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश तीलू रौतेली, रामी बौराणी, गौरा देवी का प्रदेश है।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ ही शारीरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाया जा रहा है। उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। बहनों को सशक्त करने के लिये हम महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। घस्यारी योजना न सिर्फ मातृशक्ति के सिर से घास का बोझ हटाने में कामयाब होगी बल्कि इससे जंगल जाते वक्त महिलाओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस तरह से ये योजना महिला सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम साबित होगी। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओ का जीवन काफी कठिन एवं सघर्षशील है। जो वक्त घास लाने में लगता था, महिलाएं उस वक्त का सदुपयोग अपनी आय बढ़ाने के अन्य कार्यों में लगा सकती हैं। इस तरह घस्यारी कल्याण योजना महिला सुरक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण की राह भी प्रशस्त करेगी।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...