Thursday, May 9, 2024
Latest:
उत्तराखंड

क्या ई रिक्शा और विक्रम संचालकों ने बिगाड़ दी है देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था ? सिटी बस महासंघ के पत्र पर पुलिस विभाग को एक्शन के हुए आदेश

शासन ने प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे ई रिक्शा और विक्रम वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महानगर सिटी बस महासंघ के शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने को कहा है। सिटी बस महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कुछ दिन पहले मुख्य सचिव से मुलाकात की और उनको एक शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र में उन्होंने कहा कि शहर में ई रिक्शा के लिए कुछ रूट प्रतिबंधित हैं।विक्रम वाहन भी घंटाघर के आसपास नहीं चल सकते। बावजूद इसके ये वाहन प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके साथ ही सिटी बस संचालकों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शासन ने उनके शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *