Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड Glacier burst: विपक्ष के नेताओ ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा, पीड़ित...

Glacier burst: विपक्ष के नेताओ ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा, पीड़ित परिवारों के साथ साझा किया निजी सम्पर्क सूत्र, अधिकारियों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राशन उपलब्धता व बचाव कार्य में गति लाने का अनुरोध किया

पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से भेंट की तथा वर्तमान स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि रविवार को चमोली जनपद में बड़ी प्राकृतिक आपदा आने के बाद से ही राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जिसमें राज्य के साथ ही केंद्र सरकार की तमाम एजेन्सी भी दिन रात काम कर रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी फ़िलहाल अपने तमाम कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने चमोली स्थित आपदा प्रभावित नीती घाटी का दौरा कर हादसे का शिकार हुए लोगों से भेंट की | इस दौरान उन्होंने टनल में फंसे हुए व लापता लोगों के संदर्भ में भी जानकारी ली | आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर प्रीतम सिंह ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया तथा उनको पूर्ण सामर्थ्य के साथ हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के साथ अपना मोबाईल नंबर भी साझा किया तथा आवश्यकता होने पर उनसे किसी भी समय सीधे सम्पर्क करने का अनुरोध किया | दौरे के दौरान प्रीतम सिंह ने क्षतिग्रस्त ऋषि गंगा विद्युत् परियोजना, सुरंग तथा अन्य तबाह हो चुके निर्माणों का अवलोकन किया | प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय निवासियों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि हम आपके दुःख व हुई हानि की पीड़ा को समझ सकते हैं | कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में चिकित्सा, मौलिक सुविधाओं सहित सहित हर आवश्यकता की पूर्ति के लिए हर क्षण तत्पर है | इस दौरान प्रीतम सिंह ने उन सभी जवानों का भी आभार प्रकट किया जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के जीवन की सुरक्षा में लगे हुए हैं | उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासियों में किसी भी परिस्थिति का सामना करने का साहस है | हमें विश्वास है कि जल्द ही हम सब मिलकर पुनः सामान्य जन जीवन की ओर लौट आएँगे |

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...