देश

फ़िट है भगतदा

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भगतदा ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपने सभी प्रकार के टेस्ट करा लिए हैं। उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है और वो पूरी तरह से स्वस्थ है।


महाराष्ट्र राजभवन में रविवार सुबह ही 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही वहां हड़कंप मच गया था। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सेल्फ आइसोलेशन में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। रविवार शाम को एक ट्वीट कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन चर्चाओं पर विराम दिया। उन्होंने लिखा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और सेल्फ आइसोलेशन में नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है और नतीजा नेगेटिव आया है। उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण भी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *