Tuesday, May 14, 2024
Latest:
उत्तराखंड

धामी सरकार ने पेश किया 65571.49 करोड़ का आम बजट, पारंपरिक परिधान में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पढ़ा बजट

*देहरादून*

*आय-व्ययक वित्तीय वर्ष 2022-23 की मुख्य विशेषताएं*

*1- आय*

> वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियों में रू 51474.27 करोड़ राजस्व आय अनुमानित है।

> वर्ष 2022-23 में आय-व्ययक अनुमान में कर राजस्व रू0 24500.72 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है।

> स्वयं का कर राजस्व रू0 15370.56 करोड़

> करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत रू0 5520.79 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है।

*> वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल प्राप्तियाँ रू0 63774.55 करोड़ अनुमानित है।*

**************************

*2- व्यय*

*> वर्ष 2022-23 में कुल रू0 65571.49 करोड़ का व्यय अनुमानित है।*

> वर्ष 2022-23 में कुल व्यय में रू0 49013.31 करोड़ का राजस्व लेखे का व्यय तथा

रू0 16558.18 करोड़ पूँजी लेखे का व्यय अनुमानित है। > इस वित्तीय वर्ष में राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों पर लगभग रू0 17350.21 करोड़ व्यय का प्राविधान किया गया है।

> पेंशन की मद में रू0 6703.10 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

> ब्याज भुगतान हेतु रू0 6017.85 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

*3- राजकोषीय संकेतक*

> वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक प्रस्ताव के आधार पर रू0 2460.96 करोड़ का राजस्व अधिशेष अनुमानित है।

> राजकोषीय घाटा रू० 8503.70 करोड़ है जो राजकोषीय घाटा राजकोषीय

उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की सीमान्तर्गत है।

*4 – अन्य प्रमुख बिन्दु*

> राज्य सरकार द्वारा पोषित ‘नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *