उत्तराखंड

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून रच रहा कीर्तिमान

देहरादून-  डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने देश को कई गणमान्य लोग और राजनेता दिए है। वहीं अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एलएलबी सिक्स सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका ने सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रियंका ने देशभर में 257वीं रैंक हासिल की है। मध्यम परिवार के किसान पिता की पुत्री ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।


डीएवी पीजी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ हरिओम शंकर से फ़ोन बातचीत में प्रियंका ने बताया कि हिंदी माध्यम से सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता प्राप्त की है। प्रियंका एक भाई तीन बहनों में सबसे बड़ी है। पिता दीवान राम किसान है और मां विमला देवी एक ग्रहणी। सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रियंका ने गोपेश्वर राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। वर्तमान में वह डीएवी पीजी कॉलेज की एलएलबी सिक्स सेमेस्टर की छात्रा है। प्रियंका ने बताया कि डीएवी कॉलेज के लॉ विभाग के डॉ आरके दुबे, डॉ जगत सिंह चांदपुरी और विभागाध्यक्ष डॉ पारुल दीक्षित ने हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रियंका ने बताया उनका एक ही मंत्र है कि जो ठान लिया तो फिर उसे करना ही है। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने मामा मदन पंचवाल से मिली जो वर्तमान में विकासनगर में जज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *