Thursday, March 12, 2026
Latest:

Month: January 2021

उत्तराखंडदेश

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से मांगा ग्रीन बोनस, सीमांत क्षेत्रों के लिए अधिक धन देने पर भी जोर, एक नज़र प्रदेश सरकार की मांगों पर

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से इस बार के बजट में ग्रीन बोनस और सीमांत क्षेत्रों के विकास के

Read More
उत्तराखंडदेश

केंद्र से उत्तराखंड को मिलेगी कोविशील्ड वैक्सीन की अतिरिक्त डोज़, मुख्यमंत्री ने किया केंद्र का धन्यवाद

केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़े शहरों का होगा कायाकल्प, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सौंदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री ने किया समिति का गठन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Read More
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा विभाग में एक आदेश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराने लगे ख़तरे के बादल

देहरादून- राज्य के सभी राजकीय स्नातक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित आउट सोर्स उपनल पीआरडी के कर्मचारियों

Read More
उत्तराखंड

अली अब्बास ज़फ़र ने तांडव को लेकर माँगी माफ़ी, webseries तांडव के ज़रिए किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करने का नहीं था इरादा

वेब सीरीज तांडव के जरिए हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोपों के बीच वेब सीरीज

Read More
उत्तराखंड

ग़ैरसैण में आयोजित होगा आगामी बजट सत्र, 22 जनवरी की कैबिनेट बैठक में हो सकता है बजट सत्र की तारीख़ों का एलान

उत्तराखंड सरकार ने तय कर लिया है कि वह इस बार का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित करेगी। सत्र

Read More
उत्तराखंडदेश

23 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे सैन्यधाम का शिलान्यास, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

मसूरी विधायक गणेश जोशी की अध्यक्षता में सैन्यधाम के शिलान्यास के सम्बन्ध में एक बैठक का आयोजन किया गया। गढ़ी

Read More
उत्तराखंड

दवा ख़रीद, गुल निर्माण के बाद भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारी के ख़िलाफ़ विजिलेंस जाँच के आदेश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ताबड़तोड़ आदेश बने चर्चा का विषय, भ्रष्टाचार के शिकायतों की दबी फ़ाइलो से हटने लगी धूल

राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत राजधानी देहरादून के अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Read More
उत्तराखंड

चेलूसैण ने रोमांचक मुकाबले में मल्ली इलेवन को 4 रन से हराकर जीता माँ गौरजा क्रिकेट लीग का फाइनल, समाजसेवी राकेश बिजल्वाण बोले ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिले प्रोत्साहन

सतपुली, पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली ग्राम सीला बांघाट में माँ गौरजा क्रिकेट लीग 2021 के प्रथम संस्करण

Read More
उत्तराखंड

चेलूसैण ने रोमांचक मुकाबले में मल्ली इलेवन को 4 रन से हराकर जीता माँ गौरजा क्रिकेट लीग का फाइनल, समाजसेवी राकेश बिजल्वाण बोले ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिले प्रोत्साहन सतपुली, पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली ग्राम सीला बांघाट में माँ गौरजा क्रिकेट लीग 2021 के प्रथम संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया। 8 जनवरी 2021 से शुरू हुए माँ गौरजा क्रिकेट लीग 2021 के प्रथम संस्करण का फाइनल मुकाबला रबाड़ा इलेवन चेलूसैण और मल्ली इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण, समाजसेवी और व्यवसाई सुंदर सिंह चैहान के सुपुत्र त्रिलोक सिंह चैहान द्वारा किया गया। इस मौके पर गणमान्य लोग और दोनों टीमों के समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। 4 रन से दर्ज की रोमांचक जीत फाइनल मुकाबले में मल्ली इलेवन के कप्तान मनदीप डोबरियाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए रबाड़ा इलेवन चेलूसैण की टीम ने 14.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्ली इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मुकाबले में रबाड़ा इलेवन चेलूसैण ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21 हजार और उप-विजेता टीम को 11 हजार का इनाम फाइनल मैच की समाप्ति पर सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण द्वारा खिलाड़ियों और समिति के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें विजेता टीम रबाड़ा इलेवन चेलूसैण को 21 हजार रूपये की नगद राशि और ट्राफी दी गई। वहीं उपविजेता टीम मल्ली इलेवन को 11 हजार रूपये की नगद धनराशि और ट्राफी राकेश बिजल्वाण द्वारा दी गई। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मल्ली इलेवन के सूरज को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी का पुरस्कार भी मल्ली इलेवन के सूरज को और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी मल्ली इलेवन के लक्ष्मण को चुना गया। माँ गौरजा क्रिकेट लीग 2021 में अनुशासन के लिए रबाड़ा इलेवन चेलूसैण को पुरस्कृत किया गया । मां गौरजा क्रिकेट समिति की सराहनीय पहल टूर्नामेंट के आयोजन में मां गौरजा क्रिकेट समिति के अध्यक्ष नितिन काला, उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा और कोषाध्यक्ष विकास काला, सचिव शिवम काला व कमेटी के सभी सदस्यों, युवक मंगल दल सीला और समस्त ग्राम सभावासी सीला ने योगदान दिया। इस मैच के स्कोरर सौहार्द काला व कमेंटेटर की भूमिका वीरेंद्र व अनुराग काला ने निभाई। वहीं अंपायर की भूमिका में अंनत काला, आशुतोष डबराल व कैमरामैन की भूमिका नितेश काला ने निभाई। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मद्दगार हैं इस तरह के आयोजन- राकेश समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण ने फाइनल में मौजूद टीमों और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में आवश्यक हैं। जिनसे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिलता है। उन्हें और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। मां गौरजा क्रिकेट समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को उभारने का जो काम किया जा रहा है इससे समाज में एक नया संदेश जाएगा। इस तरह के प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मद्दगार साबित होंगे। इसके लिए मां गौरजा क्रिकेट समिति बधाई की पात्र है। राकेश बिजल्वाण ने कहा किसी भी खेल में जीत और हार मायने नहीं रखती है खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां के युवाओं को दूसरे शहरों और प्रदेशों में जाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इसके लिए वह अन्य राज्यों के क्रिकेट एकेडमी और समितियों से संपर्क करेंगे ताकि यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। राकेश बिजल्वाण ने कहा उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे कि ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता रहे। इसके लिए वह हर संभव मद्त करेंगे।

चेलूसैण ने रोमांचक मुकाबले में मल्ली इलेवन को 4 रन से हराकर जीता माँ गौरजा क्रिकेट लीग का फाइनल, समाजसेवी

Read More