Sunday, May 5, 2024
Latest:
उत्तराखंड

गढ़वाल मंडल दौरे पर निकले प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के बयान से सकते में कांग्रेसी नेता, जिन बूथों पर पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे, उन नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में नहीं मिलेगी जगह – करण माहरा, कोई व्यक्ति नेता का चमचा ना बने बल्कि पार्टी का सिपाही बने- करण माहरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा आजकल गढ़वाल मंडल के दौरे पर है, जहां वो कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के साथ ही उनका मन भी टटोलने का काम कर रहे है। वहीं एक बड़ी खबर जो अध्यक्ष के दौरे में निकलकर सामने आई है वो ये है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के जिन नेताओं के बूथों पर पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे, उन नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलेगी। कार्यकर्ताओ के बीच प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस बात को कहा है। जिसके बाद से ही बिना मेहनत के पद पाने वाले कांग्रेसी नेता सकते में है। वहीं अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया की जंबो कार्यकारिणी के बजाय 50-55 काबिल लोग ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाएंगे।गढ़वाल मंडल की यात्रा में कार्यकत्र्ताओं के साथ संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई नेता ऐसे भी सामने आए हैं जो गांव और मोहल्ले में लोगो से हाथ तक नहीं जोड़ते हैं। इनकी पार्टी को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि काबिल लोग की प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिसमें पात्रता को लेकर जवानी या बुढ़ापे का कोई संबंध नहीं होगा। योग्यता और समर्पण को प्राथमिकता मिलेगी। पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि धरातल पर काम करने वाले सदस्यों को संगठन में सम्मान मिलेगा। कोई व्यक्ति नेता का चमचा ना बने, पार्टी का सिपाही बने इसी सोच को लेकर हम काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हार के कारण हताश कार्यकत्र्ता अब बाहर निकलने लगा है। उन्होंने कहा कि चंपावत में होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने कैलाश शर्मा को भेजा तो हमने विधायक मनोज तिवारी को भेजा है। दावा किया हम हर दृष्टि से भाजपा पर भारी साबित हो रहे हैं। पंचायत और निकाय चुनाव भी हम जीतेंगे और उत्तराखंड से केंद्रीय नेतृत्व को जीत का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *