Saturday, May 18, 2024
Latest:
उत्तराखंड

राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा सीट बन सकती है हॉटसीट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए संबोधन में संकेत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहां से चुनाव लड़ेंगे इन दिनों यही प्रश्न लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले डीडीहाट की चर्चाएं उठी और मुख्यमंत्री चंपावत गए तो चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने तो भगवान से प्रार्थना ही कर डाली की मुख्यमंत्री उन्हीं की विधानसभा से चुनाव लड़े। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कहा कि अगर आलाकमान कहेगा तो वह चंपावत से भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन से कैंट विधानसभा को लेकर भी इशारा कर डाला है। दरअसल  मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि पिछले 22 साल से मैं इस विधानसभा में रहता आया हूं और यहां के हर सुख दुख में शामिल रहा हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य गठन के बाद से ही यमुना कॉलोनी में रहते आ रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लिए कैंट की सीट भी मुफीद हो सकती। जिसके संकेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कही है।

आम चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह सुझाव दिया गया था कि वह कैंट विधानसभा से चुनाव लड़े। लेकिन तब मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ने की थी, वहीं अब भाजपा और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव की तैयारी में है। ऐसे में राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा सीट जहां के संकेत मुख्यमंत्री खुद अपने संबोधन में दे रहे है, वो एक बेहतर सीट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *