Home उत्तराखंड दो हफ़्ते बाद मिशन 2022 को लेकर भाजपा की चिंतन बैठक, मुख्यमंत्री...

दो हफ़्ते बाद मिशन 2022 को लेकर भाजपा की चिंतन बैठक, मुख्यमंत्री तीरथ कहाँ से लड़ेंगे उपचुनाव इसका भी होगा फ़ैसला

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में दर्ज की जा रही कमी को देखते हुए भाजपा अब जल्द चुनावी तैयारियों में जुटने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हालांकि पूरा फोकस कोरोना और गांवों में सेवा अभियान पर ही रहा, लेकिन साथ ही यह तय किया गया कि राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए चिंतन बैठक 15 दिन बाद आयोजित की जाएगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव को लेकर मंथन होगा। मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने लगभग ढाई महीने पहले 10 मार्च को कार्यभार संभाला था। तीरथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भाजपा कोर ग्रुप की यह पहली अहम बैठक थी।

हालांकि, इस बैठक में कोरोना और गांव में सेवा अभियान का मुद्दा ही प्रमुखता से छाया रहा। पहले माना जा रहा था कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल, प्रदेश में लगभग आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी उपचुनाव में जाना है क्योंकि फिलहाल वह विधानसभा सदस्य न होकर सांसद हैं। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री उपचुनाव किस विधानसभा सीट से लडेंग़े। वैसे, कई विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट छोडऩे की पेशकश की है। ऐसे में माना जा रहा था कि कोर कमेटी की बैठक में इसे लेकर भी मंथन हो सकता है।प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव भी भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। राज्य गठन के बाद हुए चार विधानसभा चुनावों में अभी तक उत्तराखंड में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आई है। ऐसे में भाजपा इस मिथक को तोडऩे के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसके अलावा भाजपा का पिछले विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन उसके लिए कसौटी बन गया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी पर अपने इस प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। पार्टी पिछले साल से ही चुनावी तैयारियों में जुट गई थी, लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के गांवों तक पहुंच जाने से कार्यकत्र्ताओं को सेवा कार्य में जुटना पड़ा। इससे चुनावी तैयारियों पर खासा असर पड़ा। हालांकि भाजपा संगठन पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। बूथ पालकों से पार्टी की स्थिति और विधायकों का फीड बैक भी लिया जा रहा है। गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक में भले ही इस पर कोई ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मंत्रियों व विधायकों से मिलकर चुनावी तैयारियों के संबंध में फीड बैक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 15 दिन बाद चिंतन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव समेत अन्य राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...