Friday, September 29, 2023
Home उत्तराखंड आप महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटी बनाकर मंहगाई के...

आप महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटी बनाकर मंहगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, बीजेपी पर साधा निशाना, कहा जनविरोधी है सरकार – आप

लगातार बढ रही मंहगाई को लेकर आम जनता काफी परेशान है। बढती मंहगाई और बढती कीमतों के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्षों समेत पार्टी प्रवक्ता, संगठन मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित गाँधी पार्क में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और लगातार बढ रही गैस की बढती कीमतों के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया था ।इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। मंहगाई आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई चीजें लेना अब आम आदमी के बस से कोसों दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि, आए दिन पेट्रोल, डीजल और लगातार बढ रहे गैस के दामों से लोगों की जेब पर सरकार डाका डालने का काम कर रही है। विशाल चौधरी ने कहा कि, भाजपा राज मे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है ,आत्म निर्भर भारत का सपना दिखाने वाली भाजपा ने आम आदमी की आजीविका पर कडा प्रहार किया है, उन्होंने कहा लाॅकडाउन के समय से आम जनता बेरोजगारी का दंश झेल रही है । वहीं ऊपर से गैस, पेट्रोल, खाद्य सामग्री के दाम बढना आम आदमी के लिए मानसिक शोषण करना जैसा प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि ,दस दिनों के अंदर रसोई गैस सिलेंडर की किमतों मे 75 रूपयों का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 में ,दो महीने के अंतराल में गैस सिलेंडर की कुल कीमत 175 रूपया बढ चुकी है। ऐसा ही हाल डीजल और पेट्रोल का है,जिनकी कीमतें लगातार बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता से कोई सरोकार नही है ,लेकिन जनता आगामी चुनावों में सबका जवाब देगी। इस दौरान आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि, एक ओर देश का अन्नदाता सडकों पर आंदोलन करने को मजबूर है तो, वहीं दूसरी ओर मध्यमवर्गीय वर्ग का सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ गया है। लेकिन अब जनता को बरगलाना आसान नहीं है। जनता सरकार के झांसे में अब नहीं आने वाली है। इसलिए आज महंगाई के खिलाफ इस अवसर पर आप पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के बाहर ही धरना स्थल पर चुल्हे पर रोटियां भी बनाई, ताकि इस सरकार की आंख खुल सके और एहसास हो सके कि मंहगाई का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर ही पडता है ,क्योंकि घर का सारा हिसाब महिलाओं के ही कंधों पर होता है।

रजिया बेग ने कहा,भाजपा सरकार में आम आदमी को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है, भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्रीगण सभी औधोगिक इकाईयों को लाभ पहुंचाने की नीति बना रहे हैं, जिससे आम आदमी का कोई सरोकार नहीं है। जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है, 15 लाख व गोल्डन कार्ड जैसे खोखले दावे करने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।इस अवसर पर आप उपाध्यक्ष,विशाल चौधरी रजिया बेग, प्रदेश प्रवक्ता ,संजय भट्ट ,योगेन्द्र चौहान, रविन्द्र आनंद , नवीन पिरशाली, संघठन मंत्री ,राजेन्द्र सिंह , सुशील सैनी , शरद जैन , मनोज चौधरी, बबलू चौधरी, अशोक सेमवाल, सुमित दयाल , भरत सिंह सेक्रेट्री,डिम्पल सिंह, एडवोकेट विनोद कुमार, उपमा अग्रवाल, सुधा पटवाल, दिपक सलवान, सीमा कश्यप, हिमांशु पुण्डिर, मुकुल, गुरमेल सिंह, अनंत राम, एडवोकेट गयूर अली, सुनील घाघट, राजकुमार, जितेन पंत, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा रावत, राजन, सलमा, रविन्द्र पडियार, अमित अग्रवाल, रोहित, सुशील चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला और कैलाश पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस...

लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन 3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

*आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया* *इज माई ट्रिप के साथ...

पुष्कर धामी सरकार में देर रात को मिली जिम्मेदारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने ज्योति प्रसाद गैरोला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया है। जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...

शहरी विकास विभाग में 226 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय मंत्री सौंपेंगे जॉइनिंग लेटर, 1 अक्टूबर...

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 01 अक्टूबर को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नगर निगमों सहित विभिन्न...

पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्राद्ध पक्ष से पहले बांटे दायित्व

शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। 1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो...

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।* *उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़...

नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का समापन, उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने...

जोशीमठ आपदा के बाद सरकार समस्त जनपदों में सात सदस्यीय समिति बनाने पर कर रही विचार, आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी,...

*देहरादून* जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के डेंजर जोन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर सात...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ किया गया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू,...

लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के...

अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 'अशोक चक्र' विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून...