07 नवंबर से उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का पहला चरण, 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक मनाया जाएगा भारत जोड़ो यात्रा पखवाडा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जनपद देहरादून, जनपद हरिद्वार, जनपद पौडी, जनपद टिहरी, जनपद रुद्रप्रयाग, जनपद उत्तरकाशी एवं जनपद उधमसिंहनगर के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, मा0 विधायक, पूर्व विधायकों, 2022 के विधानसभा प्रत्याशी गणों, पी.सी.सी. सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, जिला/महानगर अध्यक्षों, ब्लाक/नगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपराह्र 12ः00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों, पार्टी के अनुषांगिक संगठनो, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, ब्लाक/नगर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व अध्यक्षों की बैठक प्रारम्भ हुई। जिसमें पार्टी द्वारा प्रदेश में आयोजित की जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने बैठक का ऐजेंण्डा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 8 सितम्बर से कन्या कुमारी से भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ की गई है जो 3507 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जो राज्य भारत जोड़ो यात्रा मार्ग में नहीं आ रहे हैं वहां पर पूरे प्रदेश में जिलावार भारत जोड़ो यात्रा आयोजि की जा रही है उसी के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भी इस यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में 7 नवम्बर, 2022 को श्रीबद्रीनाथ धाम के माणा गांव से प्रथम चरण की यात्रा प्रारम्भ की जायेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला, महानगर, ब्लाक व नगर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगणों को अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2022 को श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस तक भारत जोड़ो यात्रा पखवाडा मनाया जायेगा। इसके तहत ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर तक गोष्ठियां आयोजित कर यात्रायें निकाली जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारों की नाकामी तथा उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों, खनन घोटालो, शराब घोटालों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, अंकिता भण्डारी जैसे जघन्य हत्याकाण्ड, युवा विरोधी अग्निवीर योजना आदि विषयों को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया।
बैठक में विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, गोपाल सिंह राणा, विरेन्द्र जाति, श्रीमती अनुपमा रावत, पूर्व मंत्री नवप्रभात, इण्टक अध्यक्ष हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मथुरादत्त जोशी, मनीष खण्डूरी, मनोज रावत, रामयश सिंह, सतपाल ब्रहमचारी, मनमोहन मल्ल, पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, राजेन्द्र शाह, राजेन्द्र भण्डारी, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, विजेन्द्र पाल, सुरेन्द्र रांगड़ घनानन्द नौटियाल, राजपाल खरोला, संजय जैन, सरोजनी कैन्तूरा, केशर सिंह नेगी, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी पी.के. अग्रवाल, भारत जोड़ो यात्रा मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, सुजाता पाॅल, लक्ष्मी अग्रवाल, शिवा वर्मा, बसी जैदी, शीशपाल बिष्ट, अमरजीत सिंह, गौरव चैधरी, अनिल भाष्कर, मोहन काला, नवीन रमोला, नरेन्द्र राणा, शांति प्रसाद भट्ट, सत्येन्द्र शर्मा, राहुल चैधरी, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप डोभाल, राजेन्द्र चैधरी, वरूण कपूर, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, सुधीर राय, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, ईश्वर सिह बिष्ट, उत्तम असवाल, राजेन्द्र सिंह राणा, राजेन्द्र चैधरी, वीरेन्द्र कण्डारी, कुल्दीप पंवार, उपेन्द्र थापली, प्रशान्त खण्डूरी, मंजू त्रिपाठी, मेघ ंिसह कण्डारी, अमित गुप्ता, सागर मनवाल, मन्दीप पटवाल, किसान कांग्रेस के सुशील राठी, प्रभावती गौड़, नवल किशोर, ओम गोपाल रावत, बुद्धिजीवी के प्रदीप जोशी, अनुसूचित जाति के दर्शन लाल, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, आईटी की शिल्पी अरोड़ा, खेल प्रकोष्ठ के सत्येन्द्र पंवार, सेवादल संगठक हेमा पुरोहित, गोरखा प्रकोष्ठ के अनिल बसनेत, श्रम प्रकोष्ठ के प्रेमानन्द महाजन, सुरेन्द्र रावत,प्रदीप थपलियाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रशान्त भैंसोड़ा, संस्कृति प्रकोष्ठ के नरेशानन्द नौटियाल, देवेन्द्र नौडियाल, धनीलाल शाह, अखिलेश उनियाल, विजय गुनसोला, मुरीरी लाल खण्डवाल, डाॅ0 गणेश उपाध्याय, नगर व ब्लाक अध्यक्षों में दिनेश गौड़, चन्द्रमोहन पंवार, सुमन सिह गुसांई, भरत सिंह बुटोला, अनुकृति गुसांई रावत, राजवीर भण्डारी, कुलदीप सिह रावत, अरूणोदय बिष्ट, मनवर सिंह रावत, क्रांति कपरवाण, मंदीप पटवाल, हरीश गुसांई, अभिवन ठाकुर, अमित पंवार, रितेश जोशी, अमित गुप्ता, मोहन सिंह थापली, महेन्द्र भट्ट, ललित मोहन मिश्रा, राजेन्द्र गैरोला, सनब्बर अली, जगमोहन सिंह, आबाद अली, मदन लाल ढींगिया, विनीत प्रसाद भट्ट, हारून चैधरी, मुरली मनोहर, अवनीश चैधरी, सुभाष सैनी, डाॅ0 मुस्तकीम, नीरज सैनी, सुरेन्द्र सिंह, उत्तम आचार्य, साहब सिंह, देवेन्द्र नौडियाल, जगदेव सिंह सेखो, बालेश्वर सिंह, नीरज त्यागी, सचिन गुप्ता, मनोज वालियान, राजवीर सिंह चैहान, बीएस तेजियान, अमित पंवार, ज्योति राम, शुभम अग्रवाल, हेमा नेगी, अमर सिंह, सुरेन्द्र नेगी, हरीश बिजलवाण, पुनीत सिंह नेगी, संजीव भट्ट, निधि नेगी, दुर्गा राणा, विजयनारायण सिंह, विरेन्द्र ठाकुर, अरविन्द प्रधान आदि अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
