Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर लोक संध्या का आयोजन, मुख्यमंत्री के दोनों बेटों ने पुष्पगुच्छ देकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के जनता दर्शन हॉल में आयोजित लोक संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दोनों सुपुत्र दिवाकर और प्रभाकर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर लोक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। वहीं कल जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही मुख्यमंत्री धामी का व्यस्त कार्यक्रम है। जिसमें परिजनों के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरुवात होगी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह का समय NIVH और बाल वनिता आश्रम में बच्चो के साथ बिताने का फैसला किया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का स्वागत कार्यक्रम और देर शाम तक बीजेपी की संगठनात्मक बैठकों में मुख्यमंत्री शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *