भाजपा के बाद अब कल कांग्रेस का भी उपवास-व्रत कार्यक्रम, सरकार की बुद्धि-शुद्धि और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर होगा व्रत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी कल राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में व्रत रखेंगे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 11:30 बजे राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए उपवास किया जाएगा जिसमें खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहेंगे।। साथ ही कोविड नियमो का पालन करते हुए और लोग भी इसमें शामिल होंगे।