Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

देर शाम से हो रही भारी बरसात से मसूरी विधानसभा के कई इलाकों में नुकसान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रात में ही स्थलीय निरीक्षण

देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण विजय कॉलोनी में पथरिया पीर आदि क्षेत्रों में अत्यधिक नुकसान हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वह रात्रि को 10:30 बजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री ने दूरभाष पर अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल बाढ़ सुरक्षा के कार्यों प्राथमिकता पर कराई जाए और प्रशासन को किसी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। वहीं संतला देवी मंदिर क्षेत्र में भी नुकसान की खबर सामने आई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने तत्काल किसी भी आपात स्तिथि से निपटने को तैयार रहने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद सत्येंद्र नाथ, दिनेश प्रधान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *