जल जीवन मिशन की पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश_ बिना जल केवल कनेक्शन होने पर न भेजा जाए पानी का बिल
देहरादून_पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना के तहत मुहैया करवाए गए कनेक्शन में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए। बिना जल के महज कनेक्शन के आधार पर ही पानी का बिल न भेजा जाए। विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत में पेयजल मंत्री ने कहा कि फ़िलहाल इस तरह की कोई लिखित शिकायत तो उनके पास नहीं आई है लेकिन एक दो जगह से इस तरह की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। अगर ऐसा पाया जाता है तो जांच करवाई जाएगी और अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार के सभी मंत्रियों की पूरी तैयारी है। सदन में जनहित से जुड़े हुए विषय उठना भी जरूरी है , और सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी। विपक्ष को भी जनहित से जुड़े विषय पर सहयोगात्मक रूख अपनाना चाहिए।
