Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व, राजकीय शोक होने के चलते नही हुआ औपचारिक कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। परन्तु जो बहने जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *