Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

सावन के महीने में घर बैठे मिलेगा गंगाजल, जिला प्रशासन हरिद्वार बना रहा है व्यवस्था

कोरोना खतरे को देखते हुए कावड़ मेला 2021 प्रतिबंधित है। ऐसे में बाहरी राज्यों के कांवड़ियों के हरिद्वार में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी आर रविशंकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हरियाणा के यमुनानगर, करनाल के लिए टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने यूपी और हरियाणा के संबंधित जिलों के डीएम और उपायुक्त को पत्र भेजकर उनके जिले में गंगाजल वितरित किए जाने के स्थान को चिन्हित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ताकि वहां टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जा सके। आपको बता दें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला ले लिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार ने भी कावड़ यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया। ऐसे में अब उत्तराखंड के अंदर कांवड़ भरने श्रद्धालु नहीं आ सकेंगे इसलिए उनके लिए यह व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *