Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

नवनियुक्त भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नेहा जोशी ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री जी से आशीर्वाद लिया व मुख्यमंत्री को मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेट दिया । मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्हें उत्तराखंड का नाम आगे बढ़ाने व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि पहली बात किसी उत्तराखंडी को युवा मोर्चा में यह वरिष्ठ पद मिला है जिससे युवाओं में और जोश आएगा । इस अवसर पर महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी, महानगर महामंत्री शंकर रावत, महानगर मीडिया प्रभारी तरुण जैन, दीप कोश्यारी,शुभम थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *