Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

तीरथ सिंह रावत होंगे 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी चेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान देकर सारा भ्रम किया साफ़

देहरादून- उत्तराखंड राज्य में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कौन होगा चुनावी चेहरा। इसको लेकर भले ही कांग्रेस अभी तक लड़ती रही हो। लेकिन बीजेपी ने बता दिया कि किसके नेतृत्व में वे लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव। उत्तराखंड में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री का फेस किसे बनाएगी इन अटकलों पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विराम लगा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में 2022 के लिए बीजेपी का चेहरा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ही होंगे। अपने इस बयान से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम फेस को लेकर फैला भ्रम खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *