Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ ने दिवंगत नेता प्रतिपक्ष को किए श्रद्धासुमन अर्पित, कहा- इंदिरा जी के छूटे कार्यों को पूरा करेगी सरकार

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली से सीधा हल्द्वानी पहुँचकर उत्तराखंड की दिवंगत नेता विपक्ष डॉक्टर इंदिरा ह्रिदेश को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य की राजनीति में अहम योगदान देने वाली नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सरकार उनके कार्यों को आगे बढ़ाएगी उत्तराखंड में ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित सभी पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद हैं। आवास में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर को स्वराज आश्रम में लाया जाएगा। जहां आमजन के लिए उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और 12:00 बजे रानी बाग स्थित चित्र शीला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *