Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली दौरा, कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात- PM से भी मुलाक़ात का माँगा समय

मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। वे स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात का समय मांगा है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *