Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

दिवंगत विधायक के आवास पर पहुँची उत्तराखंड कैबिनेट, मुख्यमंत्री तीरथ समेत मंत्रियों ने की शोक संवेदना प्रकट

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तीरथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


मुख्यमंत्री तीरथ एवं अन्य मंत्रीगणों ने कैम्प कार्यालय में 02 मिनट का मौन रखकर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात् मुख्यमंत्री तीरथ ने जोगीवाला स्थित गोविन्द अस्पताल जाकर विधायक गोपाल रावत के पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी हित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *