Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड बोर्ड दसवी की परीक्षा हो सकती है निरस्त, शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्य सचिव को भेजा- सूत्र

शासन के सूत्रों के अनुसार बड़ी ख़बर है कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग भी आगामी बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने जा रहा है। cbse की तर्ज पर 10 वी की बोर्ड परीक्षा निरस्त,  जबकि 12 वी की बोर्ड परीक्षा को स्थगित किया जाएगा। 10 वी के बच्चो को पिछली परफॉर्मन्स के आधार पर पास माना जायेगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि फ़ाइल निर्णय के लिए दो दिनों पूर्व ही मुख्य सचिव को फ़ाइल भेज दी गई है। जिस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लेंगे। सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि मौजूदा हालातो को देखते हुए अन्य कोई विकल्प नही है।12 वी के बच्चो की होने वाली परीक्षा से पूर्व 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा। आपको बताते चले कि मीनाक्षी सुंदरम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के काम को लॉक डाउन में भारत सरकार ने सराहते हुए ट्वीट भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *