Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जनता से बारी आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी आज राजधानी के आरोग्यधाम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई है। जहाँ आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक डॉ विपुल कंडवाल भी मौजूद रहे। वहीं वैक्सिनेशन के बाद प्रदेश के मुख्यसचिव ने कहा कि आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें। कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है। भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरुद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है। भारतीय वैक्सीन पर भरोसा करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *