देहरादून पश्चिम के नव निर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन रवि गुप्ता और उनके बोर्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह
6 सितम्बर 2026 को लायंस क्लब देहरादून पश्चिम के नव निर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन रवि गुप्ता और उनके बोर्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होटल स्टर्लिंग एक्सोटिका, निरंजनपुर, देहरादून में आयोजित किया गया। पीएमजेएफ लायन सीए आदित्य गुप्ता, मंडल अध्यक्ष, लायंस इंटरनेशनल, मंडल 321-सी1, मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ा रहे थे। पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान, पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन, पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष, मंडल 321सी1, पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एमजेएफ लायन आशुतोष गोयल, एमजेएफ लायन निकुंज गुप्ता, एम एमजेएफ लायन रविंदर जैन आदि तथा क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ समारोह में उपस्थित थे।
