Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

दिवंगत सुशीला बलूनी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – उत्तराखंड राज्य निर्माण में रही है अहम भूमिका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में दिवंगत सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी दिवंगत सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *