Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडदेश

स्पेशल कोविड ऑफिसर की होगी महाकुम्भ 2021 में तैनाती, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने दिए कई निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुंभ-2021 को लेकर आज शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने  कुंभ मेले में कोविड के दृष्टिगत एक स्पेशल कोविड ऑफिसर तैनात करने, स्थाई निर्माण कार्यों को आगामी जनवरी माह तक पूर्ण करने तथा अस्थाई निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुंभ में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कतें ना आएँ, इसके लिए आयुक्त गढ़वाल को उच्च स्तरीय तकनीकी टीम उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कुंभ की तैयारियों को लेकर इस प्रकार की व्यवस्था बनाए जाने के लिए कहा गया ताकि भविष्य में कोई भी कुंभ को लेकर उनके कार्यों को लेकर किसी प्रकार के प्रश्न चिन्ह ना लगा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *